अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार,15 चाइनीज चाकू, 1 पिस्टल और 2 कारतूस जब्त

By: PalPal India News
August 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 4 आरोपियों को 15 चायना चाकू एवं 1 पिस्टल , 2 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरबाज खान, छोटू उर्फ सोहरब तथा शहबाज उफ आबिद तीनों निवासी बडी मदार टेकरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पुष्कर मेला राजिस्थान से 250 रूप्ये प्रति नग की दर से बटनदार चायना चाकू खरीदकर 500 से 1000 रूप्ये में बेचने हेतु लाना स्वीकार किया वही। आरोपी अरबाज से 6 बटनदार चायना चाकू, छोटू उर्फ सोहरब से 5 बटनदार चायना चाकू तथा शहबाज उर्फ आबिद से 4 बटनदार चायना चाकू जप्त करते हुये तीनो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी प्रकार मुखबिर से सूचना मिली कि बकरा मंडी भानतलैया में एक व्यक्ति अवैध हथियार रखेे खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। ठक्कर ग्राम उर्दु स्कूल मैदान में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अकरम अंसारी बताया जो तलाशी लेने पर दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल खोंसे तथा कुर्ते के वायें जेब में 2 कारतूस रखे मिला। जिन्हें जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्ट पिस्टल एंव कारतूस कहॉ से प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

HIGHLIGHTS

  • अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार।
  • हनुमानताल पुलिस को मिली कामयाबी।
  • 15 चाइनीज चाकू, 1 पिस्टल और 2 कारतूस जब्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *