डुमना रोड पर हुआ सड़क हादसा,पेड़ से टकराई कार एक की मौत दो गंभीर।

By: PalPal India News
August 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। डुमना रोड पर समागम चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवा दी। बताया जाता है कि प्रिंस खत्री अपने दो साथियों के साथ होंडा सिटी कार में सुबह 4 बजे डूमना की ओर निकला था रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में प्रिंस खत्री की मौके पर ही मौत हो गई और कार में बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा किन हालातो में हुआ।

HIGHLIGHTS

  • पेड़ से टकराई कार एक की मौत दो गंभीर।
  • डुमना रोड पर हुआ सड़क हादसा।
  • होंडा सिटी कार में बैठे युवक की मौत।
  • अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *