नवजात को नहर किनारे फेंक गई मां,पुलिस ने नवजात को पहुंचाया अस्पताल

By: PalPal India News
August 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक कलयुगी माँ अपने 2 दिन के नवजात को नहर किनारे फेक कर चली गयी। हालांकि नवजात को सुरक्षित सिविल अस्पताल मैहर पहुचा दिया गया है। जहां डॉक्टर की टीम द्वारा उपचार के साथ देखरेख की जा रही है।

दरअसल मैहर के देवी जी चौकी अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया। जब नहर किनारे राहगीर को रोता बिलखता जीवित अवस्था मे दो दिन पुराना एक नवजात मिला जिसके बाद राहगीर स्थानीय पुलिस के पास पहुचा पुलिस के मदद से नवजात को सिविल अस्पताल मैहर लाया गया जहाँ डॉक्टर टीम के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है वही पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है हालांकि अब तक नवजात के परिजनों के बारे में कुछ भी पता नही चल सका है।

HIGHLIGHTS

  • नवजात को नहर किनारे फेंक गई मां।
  • पुलिस ने नवजात को पहुंचाया अस्पताल।
  • नवजात की मां के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *