जबलपुर अस्पताल के सामने हुआ हादसा,डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, चालक की मौत

By: PalPal India News
August 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर अस्पताल के सामने मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा के रहने वाले निखिल वर्मा यहां किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे और जबलपुर अस्पताल के पास ही रहते थे। मंगलवार की रात जब वे खाना खाकर चौथा पुल से अपने रूम लौट रहे थे तभी जबलपुर अस्पताल के सामने उनकी एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। निखिल वर्मा के साथियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर मृतक का पीएम कराया और घर वालों को खबर दे दी है।

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर अस्पताल के सामने हुआ हादसा।
  • डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, चालक की मौत।
  • जबलपुर में रहकर काम करता था हरियाणा का युवक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *