पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मैहर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरियारी का राजेश उर्फ झल्ला पटेल शराब पीकर शासकीय माध्यमिक शाला में उत्पात मचा रहा था। जिससे बच्चों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है। शराब के नशे में धुत राजेश ने स्कूल के अंदर घुसकर कुछ छात्रों को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया चीखने की आवाज सुनकर प्राचार्य क्लास में पहुंची और उन्होंने राजेश को बाहर निकालकर थाना को खबर दी।
जिसके बाद पुलिस पहुंची और राजेश को थाने ले गई। बताया जा रहा है की थाने के चर्चित आरक्षक के संरक्षण में झल्ला उर्फ राजेश आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है। लोगो को मारने की धमकी देता है देहात पुलिस उस पर कार्यवाही नही करती जिस कारण दिन प्रतिदिन उसकी दबंगई बढ़ती जा रही है।
HIGHLIGHTS