लाठी चार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस का मौन धरना,प्रदेश सरकार पर लगाए आवाज दबाने के आरोप

By: PalPal India News
August 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। युवा कांग्रेस देवास विधानसभा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अतुलसिंह राजपूत के नेतृत्व में मौन धरना दिया गया धरना स्थल मंडुक पुष्कर पर बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे युवा कांग्रेसियों ने इंदौर नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ म.प्र. कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस द्वारा इंदोर नगर निगम घेराव के दौरान लाठी चार्ज की निंदा की जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेताओं को पीटा गया।

युवक कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार देखने में आ रहा है कि म.प्र. कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस द्वारा प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिन जिन जिलों में भी प्रदर्शन किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की शह पर पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों की आवाज को लाठियों के बल पर दबाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • लाठी चार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस का मौन धरना।
  • मंडुक पुष्कर पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे युवक कांग्रेसी।
  • प्रदेश सरकार पर लगाए आवाज दबाने के आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *