पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रामपुर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। जिसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश महावर ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महादेव जी के आशी्वाद से हमारे रामपुर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ शोभायात्रा की शुरुआत श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से हुई,और जोगनी माता मंदिर में पूजन अर्चन कर रामनगर, पटेल मोहलला, यादव मोहल्ला, चौधरी मोहला, रामपुर चौक से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
कथा व्यास श्री रुप नारायण शास्त्री जी और संतो के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें धमाल पार्टी, दुल दुल घोड़ी,बैंड पार्टी, बच्चियों की डांडिया, डमरू की प्रस्तुति और हजारों शिव भक्तो की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। कलश धारी मातृ शक्ति पीताम्बर वस्त्र धारण करते हुए शामिल हुई।
HIGHLIGHTS