पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर।इस वक्त देश में हर जगह विनेश फोगत के बारे में चर्चा का बाज़ार गर्म है, विनेश फोगाट के ओलिंपिक 2024 फ़ाइनल मुकाबले में अयोग्य शाबित होने के बाद जहाँ देश भर में गम का माहौल था । वही एक अच्छी खबर हरियाणा से आ रही जहाँ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि हरियाणा सरकार विनेश फोगाट का स्वागत एक मेडलिस्ट की तरह ही करेगी । ओलंपिक में रजत पदक विजेता को जो सम्मान और सुविधाएं दी जाती है वो सभी सुविधाएं विनेश फोगाट को दिए जाएंगे। इसके साथ ही विनेश फोगाट को 4 करोड़ रुपए की राशि भी दी जाएगी।
आपको बता दे की 6 अगस्त को ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट पहुचं गई थी। देश को अब उनसे गोल्ड मैडल की उम्मीद थी की सुवह जब फाइनल मुकाबले के पहले उनका वेट चेक किया तो 100 ग्राम ज्यादा होने से उन्हें डिस्कवालिफाई कर दिया गया था। जिसके बाद देश भर में ओलिंपिक में हुए इस निर्णय का विरोध किया जा रहा है कुछ इसे राजनीती से जोड़ रहे है तो कुछ विनेश पर इलज़ाम लगा रहे है। लेकिन विनेश हमारे देश का गौरव है वहीं इन सब के बीच हरियाणा सरकार की तरफ से आई इस खबर को सुन कर विनेश के फेंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। सभी सरकार के इस फैसले को सही बता काफी सराहना कर रहे है।