दो गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,एक गांजा तस्कर हुआ फरार

By: PalPal India News
August 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रांझी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बापू नगर में तीन लोग गांजा बेचने की फिराक में खड़े हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो संदीप सोनकर और राजा सोनकर तो पुलिस की पकड़ में आ गए। लेकिन मोनू सोनकर भाग खड़ा हुआ दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस मोनू सोनकर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • दो गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे।
  • एक गांजा तस्कर हुआ फरार।
  • रांझी के बापू नगर में पुलिस की दबिश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *