परिवहन विभाग ने स्कूल और यात्री बसों की जांच की,18 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला

By: PalPal India News
August 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। परिवहन विभाग द्वारा जिले में संचालित स्कूल, यात्री बसों में सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक, परिवहन विभाग की ओर से यात्री बसों और स्कूल बसों को चेक किया गया। चेकिंग कार्रवाई के दौरान नियम के खिलाफ संचालन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई कर करीब 18 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला और 3 स्कूल बसों को निर्धारित मापदंड पूरा न करने पर जब्त किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा देवास शहर के अनामय पब्लिक स्कूल, सेन थॉमस एकेडमी, सरदाना पब्लिक स्कूल, प्रेस्टीज स्कूल सहित अन्य स्कूलों में संचालित वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे छात्र छात्राओं को लाने जाने के लिए वाहन के संचालन के समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान यात्री बसों में ओवर लोड और दस्तावेजों की जांच भी की गई।

HIGHLIGHTS

  • परिवहन विभाग ने स्कूल और यात्री बसों की जांच की।
  • 18 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला।
  • तीन स्कूल बसों को किया जब्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *