पानी में डूबा ग्वारीघाट का नाग मंदिर,नाग पंचमी पर लोगों ने बाहर से ही किया पूजा अर्चना देखे विडियो

By: PalPal India News
August 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बरगी बांध के गेट खुल जाने से नर्मदा में बाढ़ आई हुई है, जिसकी वजह से नर्मदा के तट ग्वारीघाट में स्थित नाग मंदिर का गर्भ ग्रह पानी में पूरी तरह से डूब चुका है। इस मंदिर में जब लोग पूजा करने पहुंचे तो मंदिर को पानी में डूबा हुआ पाया। इसके बाद लोगों ने बाहर से ही नाग पंचमी का पूजन अर्चन किया। इसके साथ-साथ घाटों पर तैनात होमगार्ड ने लोगों को मंदिर के बाहर से ही पूजा अर्चना करने की समझाइश दी ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो।

HIGHLIGHTS

  • पानी में डूबा ग्वारीघाट का नाग मंदिर।
  • नाग पंचमी पर लोगों ने बाहर से ही किया पूजा अर्चना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *