नाग पंचमी पर पकड़े गए कई सपेरे,वन विभाग ने सांपों को कराया आजाद देखे विडियो

By: PalPal India News
August 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नाग पंचमी पर सपेरे सांपों को बंद करके ना ले जा पाए। इसके लिए दो दिन पहले से ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई थी। वन विभाग की टीम ने कई सपेरों को सांप समेत पकड़ लिया और अपने दफ्तर में बैठा लिया। पकड़े गए सांपों में अधिकतर धामन और कोबरा प्रजाति के सांप हैं।

बताया जाता है कि इन सांपों पर सपेरे काफी अत्याचार करते हैं उनके दांत तोड़ दिए जाते हैं और उनकी विष की थैली निकाल दी जाती है, ताकि वे किसी को नुकसान न पहुंचा पाए और उसके बाद सपेरे उन्हें घर-घर ले जाकर उसके बदले में पैसे और सामान लेते हैं। वन विभाग के लोगों का कहना है कि इससे सांपों के मुंह में इंफेक्शन हो जाता है जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है।

HIGHLIGHTS 

  • नाग पंचमी पर पकड़े गए कई सपेरे।
  • वन विभाग ने सांपों को कराया आजाद।
  • सांपों पर अत्याचार करते हैं सपेरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *