विधायक के खिलाफ लामबंद हुए पटवारी,पटवारी संघ ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

By: PalPal India News
August 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पनागर के विधायक पर एक पटवारी के साथ बदसलूकी करने और कार्यकर्ताओं से कार्यालय में पिटवाने के आरोप लगे हैं। पटवारी प्रवीण सिंह पटवारी संघ के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने विधायक पर यह आरोप लगाते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना से कार्रवाई की मांग की। पटवारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पनागर की एक बस्ती में वे सर्वे करने गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को प्रेषित कर दी थी। विधायक कार्यालय से उनके पास फोन आया था कि वह रिपोर्ट विधायक देखना चाहते हैं। रिपोर्ट लेकर जब वे उनके कार्यालय पहुंचे तो उनसे अभद्रता की गई। इतना ही नहीं बल्कि विधायक ने कार्यकर्ताओं से पटवारी को पिटवाया भी पटवारी संघ ने कलेक्टर को इस मामले में ज्ञापन सोपा है और इंसाफ दिलाने की मांग की है। कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • विधायक के खिलाफ लामबंद हुए पटवारी।
  • पटवारी संघ ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन।
  • विधायक पर लगे अभद्रता के आरोप।
  • कलेक्टर ने कही जांच की बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *