पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पीएम मोदी आज वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर रहे है. पीएम मोदी का आज दोपहर भूस्खलन से प्रभावित गांवों का जमीनी दौरा करने का भी कार्यक्रम है. यहां वह वर्तमान में चल रहे इवैकुएशन ऑपरेशन के संबंध में रेस्क्यू टीमों से जानकारी प्राप्त करेंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह केरल पहुंचे. उन्होंने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, और उसके बाद राहत-बचाव और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की और उस अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है.
आपको बता दे की अभी कुछ दिन पहले 30 जुलाई को भूस्खलन में केरल के इस पहाड़ी जिले में 400 से अधिक लोग मारे गए और सैकडों लोग घायल हो गए थे. वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा बढ़ाने की विपक्ष की मांग के बीच पीएम मोदी यहां पहुंचे थे. हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद थे.
इसके आलावा पीएम मोदी आज दोपहर भूस्खलन से प्रभावित गांवों का जमीनी दौरा करने का भी कार्यक्रम है. रेस्क्यू टीमों से जानकारी प्राप्त करेंगे करने के साथ इसके बाद प्रधानमंत्री उन राहत शिविरों में जाएंगे, जहां भूस्खलन से प्रभावित लोग रह रहे हैं. पीएम यहाँ आने के बाद प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी परेशानियों के बारे में जानेंगे. वह अस्पताल का दौरा करेंगे और भूस्खलन में घायल उन लोगों से मुलाकात करेंगे, जिनका इलाज चल रहा है.