नचिकेता स्कूल में दो छात्रों के बीच हुआ विवाद,विजयनगर थाने तक पहुंचा मामला

By: PalPal India News
August 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विजय नगर की नचिकेता स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और मामला विजयनगर थाने तक पहुंच गया। थाने पहुंचे दोनों छात्रों को पुलिस ने समझाईश दी जिसके बाद उन्होंने दोबारा लड़ाई ना करने की बात लिखित तौर पर दी और समझौता किया। बताया जा रहा है कि 12वीं के छात्र का विवाद 11वीं के छात्र से हो गया था। जिसे लेकर आज दोनों छात्रों की तरफ से विवाद किया गया। हालांकि थाने पहुंचे छात्रों ने पुलिस के कहने पर दोबारा ऐसा न करने का वादा किया।

HIGHLIGHTS

  • नचिकेता स्कूल में दो छात्रों के बीच हुआ विवाद।
  • विजयनगर थाने तक पहुंचा मामला।
  • पुलिस ने दोनों छात्रों को समझाइश देकर छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *