बीजेपी के बाद कांग्रेस विधायक ने दिखाया दम,पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने घुमाई लाठी

By: PalPal India News
August 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर पूर्व क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का वीडियो सामने आया है नाग पंचमी पर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने अखाड़े में दम दिखाया। इस मौके पर उन्होंने जमकर लाठी घुमाई। शुक्रवार रात नाग पंचमी के मौके पर जबलपुर के बड़ी खेर माई मंदिर के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें आखड़े के कलाकारों ने कई करतब दिखाये। कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने भी अखाड़े में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अखाड़े की परंपरा के अनुसार लाठी घुमाई। लखन घनघोरिया का 56 सेकेंड का यह वीडियो सामने आया है।

HIGHLIGHTS

  • बीजेपी के बाद कांग्रेस विधायक ने दिखाया दम।
  • पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने घुमाई लाठी।
  • सामने आया नागपंचमी के कार्यक्रम का वीडियो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *