पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित एक पान की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। दुकान संचालक ने आज सुबह जाकर दुकान का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की दुकान संचालक का कहना है कि एक साल में यह दूसरी बार उनकी दुकान में चोरी की वारदात हुई है।
HIGHLIGHTS