जेडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, कई लोगों को लगाया लाखों रूपयों का चूना

By: PalPal India News
August 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जेडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर गुरु मूर्ति राव नाम के एक शख्स ने कई लोगों को लाखों रूपयों का चूना लगा दिया। कई लोगों ने लार्डगंज थाने पहुंचकर गुरु मूर्ति राव नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लोगों का कहना है कि कई लोगों से प्लॉट दिलाने के नाम पर उसने लाखों रुपए ले लिए लेकिन प्लॉट नहीं मिला। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुरु मूर्ति राव नाम के शख्स को हीरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • जेडीए का प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी।
  • आरोपी गुरुमूर्ति राव हिरासत में।
  • कई लोगों को लगाया लाखों रूपयों का चूना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *