गुना में एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश,दोनों पायलट घायल, इंजन फेल होने की आशंका

By: PalPal India News
August 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गुना एयर स्ट्रिप पर टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह रविवार 11 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ा था। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया। आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी पहुंच गए थे बताया जा रहा है कि टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए लाया गया था दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट जो कि कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का है।

दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने दोनों पायलट हायर किए थे। एयरक्राफ्ट टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए गुना की शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। पायलट 10 अगस्त को गुना आए थे। पुलिस ने बताया कि एक पायलट पूरी तरह ठीक है। दूसरे को सिर में चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया है। सिर में टांके भी लगाए गए हैं।

HIGHLIGHTS

  • एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश।
  • गुना में एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश।
  • टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ान भरी थी।
  • दोनों पायलट घायल, इंजन फेल होने की आशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *