पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर जिले के रामनगर विकासखंड अंतर्गत झिन्ना गांव में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौच करने बैठी वृद्ध महिला को एक मगरमच्छ ने अपने जबड़े से जकड़ लिया। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण एकत्र हुए और लाठीयों के बल पर मगरमच्छ से महिला को छुड़ाया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद से गांव में मगरमच्छ से दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि झिन्ना निवासी रामवती कोरी की 75 वर्षीय वृद्ध पत्नी रामदुलारी शौच के लिए अपने तालाब की ओर गई थी। इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उसे पैरों से पकड़ लिया। काफी देर तक महिला ने अपने आप को छुड़ाने की जद्दोजहद की मगर मगरमच्छ का जबड़ा नहीं खुला। काफी देर तक जब वृद्धा नहीं लौटी तो घर वालों ने तालाब की ओर उसकी तलाश की। दौरान किनारे पर साड़ी पड़ी मिली। इसी आधार पर जब उसकी तलाश की गई तो देखा कि वृद्ध महिला को मगरमच्छ जकड़े हुए है।
HIGHLIGHTS