जोगनी माता मंदिर से निकली ध्वज यात्रा,समर्थ भैया जी सरकार ने पूजन अर्चन कर किया शुभारंभ

By: PalPal India News
August 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सावन सोमवार पर रामपुर से ध्वज यात्रा निकाली गई ध्वज यात्रा का शुभारंभ। समर्थ मिशन के संस्थापक भैया जी सरकार ने पूर्व पार्षद थानेश्वर महावर की मौजूदगी में पूजन अर्चन कर किया। रामपुर छापर के जोगनी माता मंदिर में पूजन अर्चन किया गया जहां से ध्वज यात्रा शुरू हुई। मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए यह ध्वज यात्रा रामपुर के खेरमाई मंदिर पहुंची।

जहां माता रानी को ध्वज अर्पित किया गया इस ध्वज यात्रा में साधु संत समाजसेवी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कलशधारी महिलाएं इस ध्वज यात्रा में आस्था का केंद्र रही महिलाओं के द्वारा कलश के साथ-साथ देव स्वरूप वृक्ष भी सिर पर रखे गए जिनका रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का लोगों को संदेश दिया गया। पूर्व पार्षद थानेश्वर महावर का कहना है कि यह ध्वज यात्रा पिछले 29 सालों से निकाली जा रही है जिसके जरिए लोगों को समर्थ भैया जी सरकार के पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है।

HIGHLIGHTS

  • जोगनी माता मंदिर से निकली ध्वज यात्रा।
  • रामपुर छापर के खेरमाई मंदिर में अर्पित किया गया ध्वज।
  • समर्थ भैया जी सरकार ने पूजन अर्चन कर किया शुभारंभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *