पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कटनी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डहेरिया के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत चार विद्यालयों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता से रैली निकाली गई। ये तिरंगा यात्रा कटनी जिले की अभी तक के अभियान के तहत सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा है, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान सभी उम्र के बच्चों की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया।
HIGHLIGHTS