पलपल इंडिया प्रतिनिधि,छिंदवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाडा के एक लड़के की पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हत्या कर दी गई. पुलिस को एक माह बाद मृतक का कंकाल मिला है. कारवाही करने पर पता चला की लड़का छिंदवाड़ा से कैब बुक करके करीब 1100 किलोमीटर दूर अपनी फ्रेंड से मिलने गया था. कैब ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि लड़की के घरवालों ने हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था. पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
आपको बता दे की छिंदवाड़ा का एक लड़का कैब किराए पर लेकर अपनी फ्रेंड से मिलने पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर गया था. वहां पहुँचते ही लड़की की फैमिली ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. तब कैब वाला लड़के को अस्पताल ले जाने के लिए निकला. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई, इसलिए ड्राइवर डर गया और मृतक के शव को झाड़ी में फेंक आया.
दरअसल, यह पूरा मामला छिंदवाड़ा के गुरैया में रहने वाले गजेंद्र चौधरी (18 साल) सोशल मीडिया के जरिये इन्स्टाग्राम में उसकी युवती से बात होती थी. जिसके बाद वो अपनी फ्रेंड कैब बुक करके मिलने गया था. वहां पहुँचते ही लड़की की फैमिली ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. और उसकी मौत हो गई. बेटे के घर बापिस न आने पर गजेन्द्र के पिता ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट देहात देहात थाना में दर्ज कराई.