पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सतना शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। खास बात ये है कि इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी गाड़ी चलाते हुए दिख रही है। गाड़ी में सवार सांसद गणेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोग इस दृश्य को देखने के बाद काफी प्रशंसा कर रहे है।
HIGHLIGHTS