भेड़ाघाट पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा,जगह जगह हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत

By: PalPal India News
August 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में भेड़ाघाट पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भेड़ाघाट बरगी तथा चरगवां थाने का स्टाफ शामिल हुआ। तिरंगा यात्रा भेड़ाघाट थाने से रवाना होकर सरस्वती घाट पंचवटी घाट गोपालपुर लमहेता चौकीताल अंधमूक बधिर बायपास चौराहा तेवर और भेड़ाघाट चौराहे का भ्रमण करती हुई। वापस थाने आकर समाप्त हुई जगह-जगह पर इस यात्रा का स्वागत आम नागरिकों द्वारा किया गया।

HIGHLIGHTS

  • भेड़ाघाट पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा।
  • बड़ी संख्या में शामिल हुए पुलिस के अधिकारी कर्मचारी।
  • जगह जगह हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *