पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ए बी रोड पर स्थित होटल साई कृपा में महू निवासी 38 वर्षीय युवक उज़ैफा टीनवाला का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, उज़ैफा कल होटल में ठहरे थे। लेकिन आज सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीएसपी दिशेष अग्रवाल सहित सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दीपक यादव मौके पर पहुंचे दरवाजा तोड़ा, और कमरे के अंदर उज़ैफा का शव मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
HIGHLIGHTS