पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर जिले के अमरपाटन तहसील में चल रहे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ट्रेक्टर से स्टंट भारी पड़ गया तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर कार्यक्रम के बीच पलट गया लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हजारों स्कूली बच्चे कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। ट्रैक्टर चालक से वहां पर मौजूद लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना के बाद SDM और तहसीलदार अमरपाटन थाना पहुँचकर कार्रवाई करने के दिए निर्देश दे दिए है।
HIGHLIGHTS