मुरझाल ग्राम के शासकीय आरोग्य केंद्र में ध्वजारोहण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पूरा देश आजादी का अमृत उत्सव धूमधाम से मना रहा था। वही देवास जिले के खातेगांव विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक आरोग्य केंद्र मुरझाल ग्राम में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ध्वजारोहण नहीं हुआ। यहां पदस्थ डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है ध्वजारोहण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। जहां ग्रामीणों के द्वारा जिम्मेदार जवाबदार अधिकारियों को शिकायत की गई। जिसके चलते खातेगांव विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष व्यास मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा ग्रामीणों के द्वारा मुझे सूचना दी गई थी की मुरझाल ग्राम के आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजा रोहण नहीं किया गया।

HIGHLIGHTS

  • मुरझाल ग्राम के शासकीय आरोग्य केंद्र में नहीं हुआ ध्वजारोहण।
  • ध्वजारोहण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश।
  • ग्रामीणों ने अफसरों से की मामले की शिकायत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *