रामपुर छापर में हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले सैकड़ो लोग

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जहां पूरे देश में आजादी की सालगिरह का जश्न मनाया गया वहीं जबलपुर के रामपुर छापर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व पार्षद थानेश्वर महावर के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले और लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व पार्षद थानेश्वर महावर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत को कड़ा रुख अपनाना चाहिए और जवानों की शहादत का बदला लेना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  • रामपुर छापर में निकाली तिरंगा यात्रा।
  • हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले सैकड़ो लोग।
  • आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *