मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान अक्षत शर्मा सम्मानित

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षत शर्मा को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर शर्मा के बेटे अक्षत शर्मा को 15 अगस्त पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 220 के. वी. स्काडा नियंत्रण केंद्र, जबलपुर में मुख्य प्रबंधक सुनील तिवारी, मुख्य अतिथि के. के. मूर्ती एवं मुख्य अभियंता (क्रय) अमरकीर्ति सक्सेना ने सिल्वर मैडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके द्वारा दी गई सेवाओं की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

HIGHLIGHTS

  • कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षत शर्मा सम्मानित।
  • मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षत शर्मा को सम्मानित किया गया।
  • वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर शर्मा के बेटे हैं अक्षत शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *