डेल्हा गांव के खेत में मिली नवजात बालिका,महिला की तलाश में जुटी पुलिस

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर जिले में एक बार फिर मां की ममता शर्मशार हुई है कोई महिला नवजात बालिका को खेत मे फेककर चली गई। डेल्हा गांव के खेत में किलकारी सुनने पर जब नवजात बालिका लोगों को मिली तो लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां। नवजात बालिका का इलाज किया जा रहा है सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि नवजात की सांसे तेज चल रही है इसलिए उसे ऑक्सीजन लगाई गई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कौन महिला नवजात बालिका को इस तरह से फेंककर गायब हो गई।

HIGHLIGHTS

  • डेल्हा गांव के खेत में मिली नवजात बालिका।
  • सरपंच और ग्रामीणों ने बालिका को पहुंचाया अस्पताल।
  • महिला की तलाश में जुटी पुलिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *