डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन चालकों ने किया चक्काजाम,दो माह से वेतन न मिलने नाराज गाड़ी चालक

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों के चालकों ने आज आगा चौक पर चक्का जाम कर दिया।चक्का जाम की वजह से कई घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालकों से बात की और जाम खुलवाया। कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वे नगर निगम आयुक्त और महापौर से भी मिल चुके हैं लेकिन फिर भी उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि महापौर का कहना है कि ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है।

इधर पुलिस का कहना है कि चक्का जाम की वजह से दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। इसलिए वाहन चालकों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया गया।

HIGHLIGHTS

  • डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन चालकों ने किया चक्काजाम।
  • आगा चौक पर कई घंटे तक जाम रहा ट्रैफिक।
  • दो माह से वेतन न मिलने से नाराज हैं गाड़ी चालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *