पिता के खिलाफ थाने पहुंचा पांच वर्षीय मासूम,सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

By: PalPal India News
August 20, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। एमपी के धार जिले के ग्राम बाकानेर पुलिस चौकी पर एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां 5 वर्षीय मासूम हसनैन ने अपने ही पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. यह घटना तब प्रकाश में आई जब हसनैन ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने पिता इकबाल खत्री के खिलाफ शिकायत की और पुलिस से उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया.

हसनैन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके पिता उसे आए दिन नदी के पास और सड़क की तरफ न जाने की बात कहकर डांटते हैं और मारते भी हैं. उसने पुलिस से कहा कि “मैं रिपोर्ट लिखाने आया हूं, मेरी रिपोर्ट लिखकर मेरे पिता को थाने में बंद कर दीजिए.” पुलिस ने मासूम हसनैन को कुर्सी पर बैठाकर उसकी पूरी बात सुनी और आश्वासन दिया कि वे उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

HIGHLIGHTS

  • पिता के खिलाफ थाने पहुंचा पांच वर्षीय मासूम
  • बोला पुलिस वाले अंकल पापा डांटते हैं
  • सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *