पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सतना फोटोग्राफी ट्रेड एशोसियेशन ने फोटोग्राफर शंकर वर्मा के फार्म हाऊस पर एक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सभी फोटोग्राफर भाई-बहनों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने व्यवसाय के साथ साथ अपने कुछ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। इसीलिए आज पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण कर संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर साथियो ने संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने, फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराने,फोटोग्राफी वर्कशॉप आदि का आयोजन कराने का सुझाव दिया जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया। संगठन में नए जुड़ने वाले सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया गया और अंत में वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रेमचंद गुप्ता एवम विजय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
HIGHLIGHTS