डॉक्टरों की सुरक्षा पर हाई कोर्ट करेगा 27 अगस्त को सुनवाई

By: PalPal India News
August 20, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा से जुड़े मामले की सुनवाई अब 27 अगस्त को होगी। कोर्ट ने कहा है कि हम चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। बता दें आज सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टर्स की सुरक्षा और बंगाल चिकित्सक रेप मामले में सुनवाई हुई है।

आज सुनवाई के दौरान एमपी हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और विनय सराफ की बेंच ने चिकित्सकों के हड़ताल वापस लेने के फैसले की तारीफ की। इस दौरान डॉक्टर्स के अधिवक्ता ने कहा कि चिकित्सक संगठन सुरक्षा संबंधी सुझाव देने के लिए थोड़ा वक्त चाहते हैं। याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक पांडे ने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। कोर्ट ने कहा कि अगर डॉक्टरों की वह मांग जो की स्टेट लेवल की है, और उस पर सुनवाई अगर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाती है तो बची हुई मांगों को लेकर डॉक्टर अपनी बात 27 अगस्त को रख सकते हैं। हम उनकी बातें सुनेंगे।

HIGHLIGHTS

  • हाई कोर्ट करेगा 27 अगस्त को सुनवाई।
  • डॉक्टरों की सुरक्षा का मामला।
  • इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *