पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कजलिया का पर्व आज जबलपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समरसता सेवा संगठन के द्वारा समरसता कजलिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को कजलिया भेंट की और पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों और युवाओं ने भाग लिया कजलिया महोत्सव आयोजित करने का मकसद यह रहा की सभी जाति और समाज के लोग एक साथ होकर समाज को आगे ले जाने की दिशा में काम करें और समाज में भेदभाव मिट सके।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि महाकौशल और बुंदेलखंड के क्षेत्र में कजलिया पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व के माध्यम से परस्पर मेलजोल और एक जुटता को बढ़ाया जाता है ताकि हर जाति और समुदाय के लोग एक साथ आकर विकास में भागीदार बन सके।
HIGHLIGHTS