जबलपुर बंद का रहा मिला जुला असर, कई संगठनों ने रैली निकालकर फैसले का किया विरोध

By: PalPal India News
August 21, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट के एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ पूरे देश में दलित आदिवासी संगठनों ने भारत बंद का आवाहन किया है जबलपुर में भी बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। शहर की कुछ दुकान जहां बंद रही तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर नहीं दिखा। हालांकि बंद में कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।

जबलपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंचे जहां उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक विशाल रैली निकाली। कांग्रेस की यह रैली अंबेडकर चौक से मालवीय चौक तक पहुंची इस दौरान बीच में जो भी दुकान खुली देख उन्हें बंद करने का आवाहन किया गया। पुलिस-प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन करने वाले संगठनो को समझाइश के साथ-साथ हिदायत दी है कि किसी भी तरह का हंगामा या फिर तोड़फोड़ जैसी स्थिती ना बनाए। किसी भी संस्था या प्रतिष्ठान को जबरन बंद ना करवाए।

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर बंद का रहा मिला जुला असर।
  • कहीं दुकानों में लटके रहे ताले तो कहीं खुले रहे प्रतिष्ठान।
  • कई संगठनों ने रैली निकालकर फैसले का किया विरोध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *