पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा बजरिया के पास स्थित एक निजी स्कूल की दो नाबालिक छात्राएं आपस में किसी बात को लेकर इस कदर लड़ी कि दोनों ही बच्चों का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह दोनों ही बच्चियां नौवीं क्लास में पढ़ती है और करीब 10 दिनों पहले किसी बात को लेकर इनका विवाद हो गया था। स्कूल से बाहर निकलने के बाद दोनों ही बच्चियों ने एक दूसरे के बाल पकड़े और फिर लड़ाई करना शुरू कर दी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बच्ची जो कि स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म में है वही दूसरी छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई है उसके साथ मारपीट कर रही है।
हालांकि इस मामले में दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस में किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है गढ़ा थाना प्रभारी निलेश दोहरे का कहना है कि सोशल मीडिया में नाबालिक बच्चों का वीडियो सामने आया है। हालांकि यह पता नही चल पाया है कि किस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था और बाद में फिर मारपीट होना भी शुरू हो गया था। दोनों ही बच्चियों के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया गया लेकिन उन्होंने शिकायत करने से मना कर दिया। फिलहाल दोनों ही बच्चियों को समझाइए दे दी गई है हालांकि घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
HIGHLIGHTS