पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है ,भंवर ताल के पास चोरी करते हुए रंगे हाथ दो युवक पकड़े गए। युवक जब चोरी कर रहे थे तभी लोगों ने उन्हें देख लिया और दबोच लिया। इसके बाद पहले तो लोगों ने उन चोरो की धुनाई की और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक सड़क पर हंगामे के हालात बने रहे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
HIGHLIGHTS