पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन न होने और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए। कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के जोन क्रमांक 2 में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर निगम के सत्ता पक्ष पर कमीशन खोरी के आरोप लगाए। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा की सड़कों के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था भी पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। इसके साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर भी नगर निगम का सत्ता पक्ष लापरवाह साबित हुआ है।
HIGHLIGHTS