पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। थाना कोतवाली टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1578 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दमोहनाका जैन पेट्रोल पम्प के पीछे मैदान में तीन लड़के संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। जिनके पास एक मोटर सायकल होण्डा साईन है जो एक बोरी एवं थेले में कुछ संदिग्ध सामान लिये हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा 2 लड़के एक मोटर सायकल पर बैठै थे जो अपने साथ एक सफैद रंग की बोरी लिये थे। तीसरा लड़का उनके पास में खड़ा था जिसके हाथ में एक सफेद थैली थी तीनों पुलिस को देखकर भागने लगे।
जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर मोटर सायकल में आगे बैठे लड़के ने अपना नाम शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ शैलू पीछे बैठे लड़के ने शिवम जायसवाल एवं तीसरे लड़के ने अपना नाम मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू बताया तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1578 नशीले इंजैक्शन एवं मोटर सायकल जप्त की गई।
HIGHLIGHTS