बीच शहर में बदमाशों का तांडव, कार में तोड़फोड़ करते हुए लोगों पर किया हमला

By: PalPal India News
August 22, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो परिवार इस कदर भिड़े कि एक परिवार ने धारदार हथियार से ना सिर्फ ताबड़तोड़ हमला किया बल्कि कई लोगों को घायल भी कर दिया है। विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग तलवार से गाडी तोड़ते हुए नजर आ रहे है। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए है, जिन्हें कि तलवार लगी है, सभी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि घर के सामने बने रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हुआ था, जो कि कुछ ही देर में इस कदर बढ़ गया को विजय कुशवाहा और उनके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अतुल, सन्नी, फौजी और एक महिला सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इस घटना को लेकर सामने आए सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने संज्ञान में लिया है।

HIGHLIGHTS

  • बीच शहर में बदमाशों का तांडव।
  • कार में तोड़फोड़ करते हुए लोगों पर किया हमला।
  • वीडियो आया सामने,पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला किया दर्ज।

40 responses to “बीच शहर में बदमाशों का तांडव, कार में तोड़फोड़ करते हुए लोगों पर किया हमला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *