पल पल इंडिया प्रतिनिधि मैहर। सतना के बाद अब मैहर अस्पताल से आवारा जानवरों के आराम फरमाने का वीडियो सामने आया है जहाँ मरीज के बगल के बेड में कुत्ता आराम फरमाता नजर आ रहा है मरीज ने इसका वीडियो खुद बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है।
दरअसल जिला बनने के बाद इन दिनों मैहर का स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारी के गुण गाते नही थकता हैं मगर ऐसे में सामने आई तसवीर ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं तस्वीर सिविल अस्पताल वार्ड मैहर की है जहां एक तस्वीर में मरीज के बगल में कुत्ता बेड पर आराम फरमा रहा है वही दूसरी तस्वीर में आवारा मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं अस्पताल के अंदर इन जानवरों के आने से मरीजो में भय का माहौल बन गया जिसके बाद मरीजो ने वीडियो बनाकर अस्पताल के जिम्मेदारो पर सवाल उठाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वाइरल करदी लोग भी अब ट्रोल कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि इसी सिविल अस्पताल मैहर को जिला अस्पताल की सौगात मिली है करोड़ो रूपये की लागत से इस अस्पताल को जिला अस्पताल में तब्दील किया जाएगा ऐसे में सामने आई तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Highlights