पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सनातन धर्म सभा के द्वारा गोरखपुर स्थित कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के पूजन अर्चन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस मौके पर आयोजित रासलीला ने लोगों का मन मोह लिया भगवान श्री कृष्ण और राधा के वेश में सजे धजे लोगों ने जब रासलीला की प्रस्तुति दी तो ऐसा लगा मानो ब्रज की संस्कृति की छठा बिखर रही हो। मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से यहां जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाता है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
HIGHLIGHTS