पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर के एक मोहल्ले में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी रविवार की रात मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आधी रात को सोनूघाट के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए पैर में गोली मार उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ सुबह 9 बजे दुकानदार ने बिस्कुट देने के बहाने दुष्कर्म किया था। लोगों के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। देर रात तबीयत खराब होने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां से आरोपी सफी उल्लाह फरार हो गया, इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
एसपी संकल्प शर्मा ने तीन टीमों का गठन किया, आधी रात को आरोपी सोनूघाट चौराहे पर मिल गया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भागने लगा। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई कर फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उस गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज से भागने के बाद आरोपित किस व्यक्ति से मिला और असलहा कहां से पाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
HIGHLIGHTS