युवक की संदिग्ध अवस्था मे रेलवे ट्रैक में मिली लाश,गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

By: PalPal India News
August 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी में रहने वाले युवक भरत कोल की संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रेक में शव मिलने से सनसनी मच गई।वही पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग जांच में लिया।वही आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए करौंदा बायपास में चकाजाम कर दिया।परिजनों ने बताया की एक दिन पूर्व क्षेत्र में ही निक्की ठाकुर और छोटू कन्हैया ने भरत के साथ विवाद कर मारपीट की थी वही बीती रात भरत घर से निकला तो वापस नही आया और उसकी लाश रेलवे ट्रैक में मिली।वही परिजनों का कहना ही की जिनसे भरत का विवाद हुआ था।उन्ही ने वारदात को अंजाम दिया है।बरहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को आश्वाशन दिया की जो भी जांच में सामने आएगा उसके अनूरूप कार्रवाई की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • युवक की संदिग्ध मौत से गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम।
  • युवक की संदिग्ध अवस्था मे रेलवे ट्रैक में मिली लाश।
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
  • आक्रोशित परिजनों और जनता ने किया चक्काजाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *