जबलपुर में दिखी कौमी एकता की मिसाल, श्री कृष्ण और राधा बनी दो मुस्लिम बच्चियां

By: PalPal India News
August 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जबलपुर में गंगा-जमुना की तहजीब देखी गई। यहां पर बड़ी ओमती में रहने वाली दो बहने कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजी नजर आई खास बात ये है कि राधा बनी 10 साल की बच्ची का नाम इनाया खान है जबकि उनकी छोटी बहन जो कि श्री कृष्ण के रूप में थी उनका नाम अलशिफा खान है, जो कि 5 साल की है। दोनों बहन शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में जिन्होंने भी इन मुस्लिम बहनों को देखा सबने इनकी खूब तारीफ की।

दरअसल पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम मची हुई थी जबलपुर में भी कई कार्यक्रम हुए, इस बीच एक मुस्लिम परिवार की दो बच्चीयों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कुछ इस तरह से मनाया कि दोनों की तारीफ ना सिर्फ उनके माता-पिता कर रहे थे बल्कि टीचर भी खुश थे। 10 साल की इनाया खान क्लास चौथी में पढ़ती है, जबकि उनकी छोटी बहन यूकेजी में है। बच्चियों की मां गजाला खान ने बताया कि अक्सर दोनों बच्ची टीवी में श्रीकृष्ण-राधा जी के कार्यक्रम देखती आ रही है। इस जन्माष्टमी में बच्चियों ने जिद की थी कि राधा-कृष्ण जैसी ड्रेस लेकर दो, जिसे कि जन्माष्टमी में पहना जाएगा। बच्चों की जिद आगे माता-पिता मान गए और दोनों बच्चियों को भगवान राधा,कृष्ण के रूप में तैयार किया।

जन्माष्टमी के मौके पर इनाया खान ने कहा कि मैं और मेरी छोटी बहन राधा,कृष्ण बने थे। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कहा कि हम हिंदू,मुस्लिम भाई बहनों को सारे त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए। इनाया राधा के रुप में बहुत ही सुंदर लग रही थी तो वही 5 साल की अलशिफा ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजी थी।

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर में दिखी कौमी एकता की मिसाल
  • श्री कृष्ण और राधा बनी दो मुस्लिम बच्चियां
  • सभी ने की बच्चियों की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *