तमोलिया में रीति-रिवाज से किया बंदर का अंतिम संस्कार.गांव में निकली बंदर की शव यात्रा

By: PalPal India News
August 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जीरापुर क्षेत्र के ग्राम तमोलिया में एक बंदर की आकस्मिक मौत हो गई। इसके बाद गांववालों ने मिलकर उसका रीति रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया। उसकी आरती उतारी गई। गांव से शवयात्रा निकली जो मुक्तिधाम पहुंची यहां भी रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी कराई। दरअसल ग्राम तमोलिया बंदर मृत अवस्था में मिला। उसकी आकस्मिक मौत हो गई थी। लेकिन जब उसकी मौत हुई तो पूरा गांव भावुक हो गया।

सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि उसका अंतिम संस्कार रीति रिवाज के अनुसार कराएंगे। इसके बाद गांव में बंदर की आरती की गई। शवयात्रा निकाली गई जो गांव की गलियों से होते हुए मुक्तिधाम पहुंची। जहां पर अंतिमसंस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना‌ है कि हम बंदर को हनुमान जी के रुप मानते हैं। जब बंदर की मौत हुई तो हर कोई भावुक हो गया।

HIGHLIGHTS

  • तमोलिया में रीति-रिवाज से किया बंदर का अंतिम संस्कार
  • गांव में निकली बंदर की शव यात्रा
  • शवयात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *