पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना से लगे रैगांव मोड़ में पशुओं के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आवारा पशुओं को नदी की तेज धारा में बल पूर्वक धकेल दिया गया तेज पानी की धार में गौवंश बह गए। ये राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के गृह विधानसभा क्षेत्र का मामला है। सतना पन्ना मार्ग पर बने रैगांव पुल के पास की घटना है। स्थानीय लोगो ने फसल का नुकसान होने पर गौवंशो के क्रूरता की। चारो तरफ से घेरकर गौवंश को नदी में धकेल दिया गया बहाव के उलट तैरने की कोशिश कर रही कुछ गाय तो स्टॉप डैम से गिरते वक्त इस हालत में थी कि उनके पैर ऊपर हो गए थे। इन गायों को दूसरे छोर पर खड़े दो युवक मार-मार कर पानी में जाने के लिए मजबूर कर रहे थे। इससे बचने के लिए उफनती नदी में चली गई। हालांकि अभी ये नही पता चला है कि इन गायों का क्या हुआ है।
HIGHLIGHTS