आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंन श्री बलदेव जी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए इसके बाद पन्ना के स्थानीय श्री जुगल किशोर मंदिर में कृष्ण पर्व में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पन्ना जिले के तीनों विधायक और आम जनता मौजूद रही। बतादें की उन्होंने जुगल किशोर भगवान के दर्शन किये साथ ही कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गीत भी गाया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम जहां गए थे वहां पर रामपथ गमन बन रहा है वैसे ही कृष्ण की जहां-जहां लीलाएं हुई थी वहां भी कृष्ण लोक बनाया जाएगा और लोगो को भगवान कृष्ण की कई शिक्षाये जो जीवन में आज भी अनुकरणीय है उनके बारे में भी लोगो को बताया जाएगा। कार्यक्रम के द्वारान पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में इंजीनियरिंग कॉलेज सहित शहर की तमाम मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा की सभी जरूरत को आने वाले समय में पूरा कर दिया जाएगा और इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा
HIGHLIGHTS